ICON

नव वर्ष में पीएचईडी में कार्मिकों को नई नियुक्ति एवं पदोन्नति की सौगात

By Sarkaar 05-Jan-2022
Slide Images

राज्य सरकार ने नव वर्ष में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के तहत कनिष्ठ अभियंता (जेईएन) से लेकर अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी, सहायक प्रशासनिक अधिकारी, वरिष्ठ सहायक एवं कनिष्ठ सहायक सहित अन्य पदों पर कार्मिकों को नई नियुक्ति, पदोन्नति (डीपीसी) एवं डीपीसी बाद पदस्थापन की सौगात दी है। 

मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी के मार्गदर्शन में विभाग में निरंतर कार्मिक कल्याण के फैसले लिए जा रहे हैं। नव वर्ष की शुरुआत में विभाग में 
•    जेईएन के पद पर चयनित 83 अभ्यर्थियों को नई नियुक्ति दी गई है। 
•    82 कार्मिकों का अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी, 34 का सहायक प्रशासनिक अधिकारी एवं एक कार्मिक का संस्थापन अधिकारी के पद पर पदोन्नति बाद पदस्थापन किया गया है।
•    110 कार्मिकों को वरिष्ठ सहायक एवं 8 को कनिष्ठ सहायक के पद पर पदोन्नत किया गया है।
•    24 कार्मिकों को कनिष्ठ सहायक एवं एक को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर अनुकम्पा नियुक्ति भी दी गई है।

राजस्थान सरकार की महत्वपूर्ण सूचना पाने के लिए सरकार से जुड़े
https://sarkaar.co.in/


About Sarkaar

Sarkaar

https://www.sarkaar.co.in
“सरकार” का मुख्य उद्देश्य डिजिटल संचार को बढ़ावा देना है, और साथ ही साथ राजस्थान सरकार के तमाम कामकाज को आम जन के बीच लेकर जाना है। इसके लिए राज्य स्तर पर एक डिजिटल मंच बनाया जा रहा है। जिसमें प्रदेश के विविध क्षेत्रों के लोग जुड़ सकेंगे, यह मंच राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास के कार्यों, सूचनाओं, घोषणाओं और जनहित में आदेशों को राज्य के आमजन तक प्रसारित करेगा।
Comments

Leave a Comment