ICON

मुख्यमंत्री ने दी स्वीकृति

By Sarkaar 17-Mar-2023
Slide Images

मुख्यमंत्री ने दी स्वीकृति

राज्य सरकार प्रदेश में उच्च गुणवत्तापूर्ण एवं सुनियोजित सड़क तंत्र विकसित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने जालोर-बागरा सड़क को चौड़ा करने के लिए 53.22 करोड़ रुपए, टोंक से बूंदी के केशोरायपाटन राज्य राजमार्ग के सुदृढ़ीकरण और सड़क को चौड़ा करने के लिए 16 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

जालोर से बागरा तक 18 कि.मी. लम्बाई की सड़क को 4 लेन कर डिवाईडर का निर्माण किया जाएगा। इस सड़क की चौड़ाई बढ़ने से मार्ग पर यातायात सुगम हो सकेगा। यह निर्माण कार्य जालौर-रामसीन-जसवंतपुरा-रेवदर बीओटी सड़क परियोजना का हिस्सा है।

टोंक से बूंदी के केशोरायपाटन राज्य राजमार्ग के सुदृढ़ीकरण कार्य में पूर्व में 48.7 कि.मी. लम्बाई के कार्य के लिए स्वीकृति प्रदान की गई थी। इसमें से 30 कि.मी. लम्बाई का कार्य पूर्ण किया जा चुका है। शेष 18.7 कि.मी. लम्बाई का हिस्सा वन्य जीव क्षेत्र में आने के कारण पूर्ण नहीं हो सका था। केन्द्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा अनुमति मिलने के पश्चात् शेष 18.7 किमी सड़क के विकास के लिए श्री गहलोत द्वारा यह स्वीकृति प्रदान की गई है।

राजस्थान सरकार की महत्वपूर्ण सूचना पाने के लिए सरकार से जुड़े
https://sarkaar.co.in/


About Sarkaar

Sarkaar

https://www.sarkaar.co.in
“सरकार” का मुख्य उद्देश्य डिजिटल संचार को बढ़ावा देना है, और साथ ही साथ राजस्थान सरकार के तमाम कामकाज को आम जन के बीच लेकर जाना है। इसके लिए राज्य स्तर पर एक डिजिटल मंच बनाया जा रहा है। जिसमें प्रदेश के विविध क्षेत्रों के लोग जुड़ सकेंगे, यह मंच राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास के कार्यों, सूचनाओं, घोषणाओं और जनहित में आदेशों को राज्य के आमजन तक प्रसारित करेगा।
Comments

Leave a Comment